Ziddi Rashi: ये 4 राशि वाले होते हैं सबसे ज्यादा जिद्दी, अपनी बात मनवाकर लेते हैं दम
Ziddi Rashi: ये 4 राशि वाले होते हैं सबसे ज्यादा जिद्दी, अपनी बात मनवाकर लेते हैं दम
आज हम आपको ऐसे ही राशियों के बारे में बताएंगे जिनसें जुड़े लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। फिर चाहे दुनिया इधर की उधर क्यों न हो जाए ये अपनी जिद्द से पीछे नहीं हटते। चलिए जानते हैं ये किन राशियों के लोग हैं।
Published : Mar 13, 2026 02:06 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 07:20 am IST
1/5Image Source : freepik
ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है और हर एक राशि का अपना अलग-अलग स्वभाव होता है। कुछ राशियां अपनी सौम्यता के लिए जानी जाती हैं तो कुछ अपनी जिद और अड़ियल स्वभाव के लिए। आज हम आपको ऐसे ही राशियों के बारे में बताएंगे जिनसें जुड़े लोग काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। फिर चाहे दुनिया इधर की उधर क्यों न हो जाए ये अपनी जिद से पीछे नहीं हटते। चलिए जानते हैं ये किन राशियों के लोग हैं।
2/5Image Source : india tv
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि का प्रतीक बैल होता है और इनका स्वभाव भी वैसा ही होता है। अगर इन लोगों ने किसी चीज की एक बार जिद पकड़ ली तो इन्हें किसी चीज के लिए मनवा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यदि इन्होंने एक बार किसी बात पर ना कह दिया, तो उसे हां में बदलना लगभग असंभव है।
3/5Image Source : india tv
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातक भी काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी जिद के आगे किसी की नहीं चल पाती है। इन्हें लगता है कि इनका निर्णय सबसे सही है। ये अपनी बात को इतनी मजबूती से रखते हैं कि सामने वाले को झुकना ही पड़ता है।
4/5Image Source : india tv
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वाले भले ही बाहर से शांत दिखें लेकिन अंदर से ये बहुत पक्के इरादे वाले होते हैं। ये अपनी जिद को हर हाल में पूरा करके दम लेते हैं। फिर चाहे इसके लिए इन्हें कुछ भी करना पड़े।
5/5Image Source : india tv
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातक थोड़े विद्रोही स्वभाव के होते हैं। अगर कोई इन्हें रोकने की कोशिश करे तो ये और भी ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं। ये अपनी चीजों पर अडिग रहते हैं। इनकी जिद वैसे अक्सर सही चीजों को लेकर ही होती है।