ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप पर भारत के पूर्व कप्तान
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप पर भारत के पूर्व कप्तान
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है। आइए जानते हैं ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में..
Published : May 26, 2026 02:44 pm IST, Updated : May 26, 2026 02:44 pm IST
1/5Image Source : AP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन छक्के जड़ने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान का कोई जवाब नहीं है। आइए जानते हैं ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में..
2/5Image Source : AP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर चौथे पायदान पर हैं। वॉर्नर ने 2015 से 2023 के दौरान 3 ODI वर्ल्ड कप खेले। इस दौरान उन्होंने 29 मैचों में 41 छक्के जड़ने का कारनामा किया। वह ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
3/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। मैक्सवेल ने अपना पहला ODI वर्ल्ड कप साल 2015 में खेला था और आखिरी साल 2023 में। इस दौरान उन्होंने 27 मैचों की 25 पारियों में 43 छक्के जड़ने का कमाल किया।
4/5Image Source : AP
छक्के जड़ने की बात हो और क्रिस गेल का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इस खास लिस्ट में क्रिस गेल का भी नाम है। क्रिस गेल ने 2003 से लेकर 2019 तक के ODI वर्ल्ड कप में जमकर छक्के जड़े। उन्होंने वर्ल्ड कप के 35 मैचों की 34 पारियों में 49 छक्के जड़े।
5/5Image Source : AP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। रोहित शर्मा ने 2015, 2019 और 2023 के वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 28 मैच खेले। इतने कम मैचों में ही रोहित ने 54 छक्के जड़ दिए।