ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज, सचिन और विराट के बीच काफी बड़ा अंतर
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज, सचिन और विराट के बीच काफी बड़ा अंतर
ODI क्रिकेट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने जमकर रन बनाए हैं। सचिन ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में दोनों बल्लेबाजों के बीच काफी ज्यादा अंतर है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Jun 10, 2026 11:17 am IST, Updated : Jun 10, 2026 11:17 am IST
1/5Image Source : AP
ODI क्रिकेट में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने जमकर रन बनाए हैं। सचिन ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में दोनों बल्लेबाजों के बीच काफी ज्यादा अंतर है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AP
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग चौथे पायदान पर हैं। रिकी पोंटिंग ने 375 ODI मैचों की 365 पारियों में 82 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। उन्होंने 30 शतक भी जड़े।
3/5Image Source : AP
ODI क्रिकेट के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा हैं। कुमार संगकारा ने 93 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 404 ODI मैचों की 380 पारियों में यह कारनामा किया। संगकारा ने ODI में 25 शतक भी जड़े।
4/5Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने अब तक 311 ODI मैच खेले हैं, जिसकी 299 पारियों में 77 अर्धशतक जड़ने का कमाल किया है। विराट कोहली पहले पायदान पर काबिज सचिन तेंदुलकर से अभी भी काफी पीछे हैं।
5/5Image Source : AP
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने 463 ODI मैचों की 452 पारियों में 96 अर्धशतक जड़े। सचिन ODI में 49 शतक भी ठोक चुके हैं।