साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर बांग्लादेशी बॉलर
साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर बांग्लादेशी बॉलर
साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पेसर्स का जलवा जारी है। इस साल तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कोई भी गेंदबाज 50 विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका है। हालांकि, अगले कुछ महीनों में कई गेंदबाज इस आंकड़े को छूने में कामयाब हो सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में.
Published : Aug 04, 2026 12:59 pm IST, Updated : Aug 04, 2026 12:59 pm IST
1/5Image Source : AP
साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पेसर्स का जलवा जारी है। इस साल तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कोई भी गेंदबाज 50 विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका है। हालांकि, अगले कुछ महीनों में कई गेंदबाज इस आंकड़े को छूने में कामयाब हो सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में....
2/5Image Source : PTI
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। अर्शदीप इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अर्शदीप ने 23 मैचों की 22 पारियों में अब तक 33 विकेट झटके हैं।
3/5Image Source : PTI/AFP
वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ के नाम भी 33-33 विकेट दर्ज हैं। हालांकि, स्मिथ ने महज 13 मैचों में यह कमाल किया है। वहीं, शमार ने 20 मैचों में 33 विकेट झटके हैं।
4/5Image Source : AP
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शुमार हैं। आर्चर साल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 19 मैचों की 21 पारियों में अब तक 36 विकेट चटकाए हैं।
5/5Image Source : PTI
साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा टॉप पर हैं। इस साल उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 16 मैचों की 18 पारियों में 44 विकेट झटके हैं। साल 2026 में वह जल्द ही 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं।