टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए लंबे स्पेल फेंकना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जिसमें उन्हें अपनी टीम के लिए विकेट निकालने की भी जिम्मेदारी को निभाना होता है। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकी हैं।
Published : Jun 27, 2025 11:30 pm IST, Updated : Jun 27, 2025 11:30 pm IST
1/6Image Source : Getty
क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में सबसे कठिन टेस्ट हैं जहां पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के सामने खुद को साबित करने की एक बड़ी चुनौती रहती है। टेस्ट फॉर्मेट में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिनका करियर काफी जल्द खत्म हो गया तो वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिन्होंने लंबे समय तक इस फॉर्मेट में अपने दबदबे का एहसास दिलाया। हम आपको टेस्ट में अब तक सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंकाई टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम है। मुरली ने अपने करियर में कुल 133 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्हें 230 पारियों में गेंदबाजी करने का मौका मिला। मुरलीधरन ने इस दौरान कुल 44039 गेंद फेंकी जो अब तक एक रिकॉर्ड है। मुरलीधरन टेस्ट में 800 विकेट लेने वाले भी एकमात्र गेंदबाज हैं।
3/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में खेलते हुए कुल 236 पारियों में गेंदबाजी की। कुंबले इस दौरान 40850 गेंद फेंकने में कामयाब रहे। कुंबले के नाम टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट दर्ज हैं।
4/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वॉर्न ने कुल 145 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 273 पारियों में गेंदबाजी की। वॉर्न ने टेस्ट में कुल 40705 गेंद फेंकी। वॉर्न का टेस्ट में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह 25.41 के औसत से कुल 708 विकेट लेने में कामयाब रहे।
5/6Image Source : Getty
इंग्लैंड टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। एंडरसन ने अपने करियर में कुल 188 टेस्ट मैच खेलने के साथ 350 पारियों में गेंदबाजी की है। एंडरसन टेस्ट में 40037 गेंद फेंकने में कामयाब रहे, साथ ही उनके नाम कुल 704 विकेट दर्ज हैं।
6/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन का नाम है, जिन्होंने अभी रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है। लियोन अब तक 138 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 256 पारियों में गेंदबाजी करने के साथ 34339 गेंद फेंकी हैं। लियोन के नाम कुल 554 विकेट दर्ज हैं।