1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वैभव की टॉप-5 में हुई एंट्री

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, वैभव की टॉप-5 में हुई एंट्री

Written By: Hitesh Jha
Published : May 29, 2026 10:08 pm IST,  Updated : May 29, 2026 10:08 pm IST
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। विराट ने आईपीएल 2016 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 973 रन बनाए थे। उस सीजन विराट ने 16 मैचों में बैटिंग की थी और वहां 16 पारियों में उन्होंने 81.08 के औसत से 973 रन बनाए थे। उस सीजन विराट के बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।
1/5 Image Source : PTI

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2023 में 17 मैचों की 17 पारियों में 59.33 के औसत से 890 रन आए थे। उस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 157.80 का रहा था। उस एक सीजन में उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आए थे। उस सीजन गिल का का हाईएस्ट स्कोर 129 रन का रहा था।
2/5 Image Source : PTI

जोस बटलर के लिए आईपीएल 2022 का सीजन काफी बेहतरीन रहा था। उस वक्त वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2022 में RR के लिए बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने 17 मैचों की 17 पारियों में 57.33 के औसत से 863 रन बनाए थे। इस दौरान वह 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। उस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 149.05 का रहा था।
3/5 Image Source : X@RR

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उस सीजन में उन्हें 17 मैचों में बैटिंग करने का मौका मिला था और वहां उनके बल्ले से 17 पारियों में 60.57 के औसत से 848 रन बनाए थे। उस सीजन वॉर्नर शतक नहीं लगा पाए थे, उनके बल्ले से 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/5 Image Source : X@SRH

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2026 में वैभव को अब तक 16 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इस दौरान वह 16 पारियों में 776 रन ठोक चुके हैं। इस सीजन में वैभव के बल्ले से एक शतक आया है और इसके साथ ही वह 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस दौरान वह तीन बार नर्वस नाइंटी में आउट हुए हैं।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement