T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज, जानें कौन है सबसे आगे?
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज, जानें कौन है सबसे आगे?
IPL 2026 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ने कमाल कर दिया। युवा सलामी बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ने के दौरान T20 क्रिकेट में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
Published : May 17, 2026 02:58 pm IST, Updated : May 17, 2026 03:02 pm IST
1/5Image Source : AFP
IPL 2026 में भारतीय बल्लेबाज एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। इस बीच धाकड़ भारतीय बल्लेबाज ने T20 क्रिकेट में में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल, T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का बड़ा रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं T20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे हैं। डेवोन कॉनवे ने 90 मैचों की 86 पारियों में 3000 रन का आंकड़ा छुआ।
3/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। डार्सी शॉर्ट ने 86 T20 मैचों की 86 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने 90 से कम पारियों में यह बड़ा कारनामा किया है।
4/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम लंबे समय तक T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज रहा। उन्होंने 16 दिसंबर 2012 को सिडनी में यह बड़ा मुकाम हासिल किया था। उन्होंने महज 87 मैचों की 85 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। लगभग 14 सालों तक मार्श का यह रिकॉर्ड कायम रहा, लेकिन अब भारतीय बल्लेबाज ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
5/5Image Source : AFP
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भारत के साई सुदर्शन के नाम दर्ज हो गया है। IPL 2026 के 60वें मैच के दौरान सुदर्शन ने यह कमाल किया। सुदर्शन ने यह उपलब्धि सिर्फ 78 पारियों में हासिल की। सुदर्शन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 80 से कम पारियों में T20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए।