हरभजन सिंह बनाम एस श्रीसंत, 44 IPL मैचों के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
हरभजन सिंह बनाम एस श्रीसंत, 44 IPL मैचों के बाद दोनों का ऐसा था रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के 2 पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह और एस श्रीसंत को लेकर इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें इसके पीछे थप्पड़ कांड का 17 साल बाद अचानक वीडियो का सामने आना है।
Published : Aug 30, 2025 10:44 pm IST, Updated : Aug 30, 2025 11:08 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय क्रिकेट टीम के 2 पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच आईपीएल के पहले सीजन में एक ऐसी घटना घटी कि उसकी चर्चा अभी भी देखने को मिलती है। हरभजन सिंह ने पहले आईपीएल सीजन में एक मुकाबले के बाद श्रीसांत को थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो कुछ दिन पहले सामने आया। अब ऐसे में फिर से सभी को ये कांड याद आ गया। हम आपको हरभजन सिंह और एस श्रीसंत का आईपीएल में 44 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
एस श्रीसंत ने अपने आईपीएल करियर के दौरान कुल 44 मैच खेले तो वहीं हरभजन सिंह की गिनती इस टी20 लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें वह कुल 163 आईपीएल मैच खेलने में कामयाब रहे। ऐसे में दोनों का 44-44 आईपीएल मैचों के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें एस श्रीसंत ने 29.75 के औसत से 40 विकेट हासिल किए थे। वहीं हरभजन सिंह ने 44 आईपीएल मैचों में 21.68 के औसत से 47 विकेट लिए थे।
3/6Image Source : Getty
एस श्रीसंत का 44 आईपीएल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 29 रन देकर तीन विकेट था। वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह को लेकर देखा जाए तो उनका 44 आईपीएल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट था।
4/6Image Source : Getty
एस श्रीसंत और हरभजन सिंह का 44 आईपीएल मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो उस मामले में भज्जी का काफी बेहतर रिकॉर्ड रहा है। एस श्रीसंत का 44 आईपीएल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 8.11 का था। वहीं हरभजन सिंह का 44 आईपीएल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 6.68 का था।
5/6Image Source : Getty
एस श्रीसंत 44 आईपीएल मैचों के बाद एक भी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो पाए थे। वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 44 आईपीएल मैचों में एक बार मैच में 5 विकेट हॉल हासिल किया था।
6/6Image Source : Getty
44 आईपीएल मैचों के बाद दोनों में से किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो उस मामले में एस श्रीसंत आगे दिखाई देते हैं। श्रीसंत ने 44 आईपीएल मैचों में गेंदबाजी करते हुए 4 मेडन ओवर्स फेंके थे। हरभजन सिंह ने 44 आईपीएल मैचों की 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 मेडन ओवर्स फेंके थे।