ODI World Cup के इतिहास में किसने खेली है सबसे बड़ी पारी, 3 के नाम दोहरा शतक
ODI World Cup के इतिहास में किसने खेली है सबसे बड़ी पारी, 3 के नाम दोहरा शतक
ODI World Cup के इतिहास में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो वहां लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय प्लेयर का नाम है। नंबर एक पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का नाम मौजूद है।
Published : May 22, 2026 11:04 am IST, Updated : May 22, 2026 11:07 am IST
1/5Image Source : AFP
ODI वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम है। गुप्टिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में नाबाद 237 रन की पारी खेली थी। उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है। उस मैच में गुप्टिल ने 163 गेंदों में 24 चौके और 11 छक्के की मदद से 237 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.39 का रहा।
2/5Image Source : AFP
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम है। गेल भी वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 147 बॉल पर 215 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान गेल 10 चौके और 16 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने ये भी सभी रन 146.25 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे।
3/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह भी इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक ठोक चुके हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्के जड़ दिए थे।
4/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वनडे वर्ल्ड कप 1996 में गैरी कर्स्टन ने यूएई के खिलाफ मैच में 159 गेंदों में नाबाद 188 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाए थे और वहां उनका स्ट्राइक रेट 118.23 का रहा।
5/5Image Source : AFP
टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय प्लेयर सौरव गांगुली का नाम मौजूद है। गांगुली ने 1999 में खेले गए वर्ल्ड कप श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की यादगार पारी खेली थी। अपनी 158 गेंदों की इस पारी में गांगुली ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए थे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 115.82 का रहा था।