ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, एक खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 100 के भी पार
ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, एक खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 100 के भी पार
चैंपियंस ट्रॉफी फिर से शुरू हो रही है। पिछली बार साल 2017 में ये टूर्नामेंट खेला गया था, लेकिन अब आठ साल बाद इसकी वापसी हो रही है। तब से लेकर अब तक क्रिकेट काफी बदल गया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे आक्रामक बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।
Published : Jan 20, 2025 06:32 pm IST, Updated : Jan 20, 2025 06:32 pm IST
1/6Image Source : getty
चैंपियंस ट्रॉफी फिर से शुरू हो रही है। पिछली बार साल 2017 में ये टूर्नामेंट खेला गया था, लेकिन अब आठ साल बाद इसकी वापसी हो रही है। तब से लेकर अब तक क्रिकेट काफी बदल गया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे आक्रामक बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
शिखर धवन अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका स्ट्राइक रेट चैंपियंस ट्रॉफी में 100 से भी ज्यादा का है। उन्होंने इस आईसीसी टूर्नामेंट में 10 मैच खेलकर 701 रन बनाए हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 101.59 का है, जहां अब तक कोई नहीं पहुंच सका है। उन्होंने तीन शतक इस टूर्नामेंट में लगाए हैं।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 100 का तो नहीं है, लेकिन फिर भी 90 के पार है। विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 13 मैच खेलकर 529 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 92.32 का है। उन्होंने पांच अर्धशतक चैंपियंस ट्रॉफी में लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
क्रिस गेल का नाम वैसे तो दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में आता है, लेकिन यहां वे तीसरे नंबर पर हैं। गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मुकाबले खेलकर 791 रन बनाए हैं। यहां उनका स्ट्राइक रेट 88.77 का है। गेल ने इस टूर्नामेंट में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया है
5/6Image Source : getty
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 20 मैच खेलकर 536 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.01 का है। उन्होंने इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 12 मैच खेलकर 470 रन बनाए हैं। उनका औसत 80.71 का है। स्मिथ ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।