पेट को सपाट करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने बताए 5 बेहतरीन योगासन, यहां जान लें करने का तरीका
पेट को सपाट करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने बताए 5 बेहतरीन योगासन, यहां जान लें करने का तरीका
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। इस बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि किस तरह आप योगासन से पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।
Published : Sep 16, 2026 11:07 am IST, Updated : Sep 16, 2026 11:07 am IST
1/5Image Source : magnific
ताड़ासन: इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों के बीच थोड़ा गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अपने पूरे शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाएं और हथेलियों को ऊपर की ओर मोड़ लें। अब सांस भरते हुए हाथों को सिर के ऊपर सीधा उठाएं। साथ ही, पैर की एड़ियों को ऊपर उठाते हुए पंजों के बल खड़े हो जाएं। पूरे शरीर को पैर के पंजों से लेकर हाथों की उंगलियों तक ऊपर की ओर खींचें। किसी एक बिंदु पर नजर टिकाकर संतुलन बनाएं। इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड तक सांस लेते रहें। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे एड़ियों को जमीन पर लाएं और हाथों को नीचे करके सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसे 3 से 5 बार दोहराएं।
2/5Image Source : magnific
नौकासन: पेट के बल या पीठ के बल सीधे लेट जाएं। सांस भरते हुए सिर, छाती और पैरों को 30 से 45 डिग्री के कोण पर ऊपर उठाएं। शरीर का पूरा वजन हिप्स पर रखें और नौका जैसी स्थिति बनाएं। 15-30 सेकेंड रोककर रखें।
3/5Image Source : magnific
धनुरासन: पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और हाथों से टखनों को पकड़ें। सांस लेते हुए छाती और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं, जिससे शरीर धनुष के आकार में आ जाए।
4/5Image Source : magnific
भुजंगासन: पेट के बल लेटें और हाथों को कंधों के पास रखें। गहरी सांस लेते हुए नाभि तक के हिस्से को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर मोड़ें। इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है।
5/5Image Source : magnific
पवनमुक्तासन: पीठ के बल सीधे लेटें। घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं और हाथों से कसकर पकड़ें। सांस छोड़ते हुए सिर उठाकर घुटनों से नाक छुआने की कोशिश करें। यह पाचन सुधारकर ब्लोटिंग कम करता है।