आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन सी टीम है नंबर वन, पाकिस्तान तीसरे स्थान पर
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन सी टीम है नंबर वन, पाकिस्तान तीसरे स्थान पर
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान के तीन स्टेडियम और दुबई में मुकाबले खेले जाएंगे। अब सभी टीमों का फोकस वनडे पर ही होने वाला है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की रैंकिंग में नंबर वन टीम कोन है।
Published : Jan 08, 2025 06:44 pm IST, Updated : Jan 08, 2025 06:44 pm IST
1/6Image Source : getty
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान के तीन स्टेडियम और दुबई में मुकाबले खेले जाएंगे। अब सभी टीमों का फोकस वनडे पर ही होने वाला है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की रैंकिंग में नंबर वन टीम कोन है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मैच होंगे, इसलिए उससे पहले इसमें बदलाव की काफी ज्यादा संभावनाएं हैं।
2/6Image Source : ap
भारत इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम है। भारत की रेटिंग अभी 118 की चल रही है। हालांकि टीम इंडिया ने साल 2024 में केवल तीन ही वनडे खेले थे और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और खेले जाएंगे।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे रैंकिंग में इस वक्त दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 113 की है। यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच काफी अच्छा फासला है। टीम के पास अभी 4731 अंक हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया भी वनडे मैच खेलेगी।
4/6Image Source : ap
पाकिस्तान की टीम इस वक्त आईसीसी की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। टीम की रेटिंग 111 की है। पाकिस्तान में ही इस बार चैंपियंस ट्रॉफी हो रही है। इसका फायदा टीम को मिल सकता है। उसे भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के ग्रुप में रखा गया है।
5/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर 4 पर है। टीम की रेटिंग 102 की है। साउथ अफ्रीका ने हाल ही में पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया था, इससे उसे काफी फायदा मिला था। चैंपियंस ट्रॉफी में उसकी परीक्षा होगी।
6/6Image Source : pti
न्यूजीलैंड की बात करें तो ये टीम इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 5 पर है। टीम की रेटिंग 101 की है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पहले दो मैच हो चुके हैं और न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है। आखिरी मैच अभी बाकी है।