बीच एशिया कप में देखिए कैसी है आईसीसी टी20 रैंकिंग, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
बीच एशिया कप में देखिए कैसी है आईसीसी टी20 रैंकिंग, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
इस वक्त एशिया कप चल रहा है। इससे ठीक पहले यानी 9 सितंबर तक की आईसीसी रैंकिंग जारी की जा चुकी है। हालांकि लगातार मैच हो रहे हैं, इसलिए अगले सप्ताह ये फिर से बदल जाएगी। इस बीच आपको एक नजर डालनी चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Sep 11, 2025 10:10 pm IST, Updated : Sep 11, 2025 10:10 pm IST
1/6Image Source : getty
इस वक्त एशिया कप चल रहा है। इससे ठीक पहले यानी 9 सितंबर तक की आईसीसी रैंकिंग जारी की जा चुकी है। हालांकि लगातार मैच हो रहे हैं, इसलिए अगले सप्ताह ये फिर से बदल जाएगी। इस बीच आपको एक नजर डालनी चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त भारत के अभिषेक शर्मा नंबर एक बल्लेबाज हैं। इस वक्त उनकी रेटिंग 829 की चल रही है। जो उनके लिए ऑलटाइम हाई है। इससे पहले उनकी रेटिंग इतनी कभी नहीं हुई थी। अच्छी बात ये है कि वे अभी एशिया कप खेल रहे हैं और फिलहाल नीचे फिसलने की कोई संभावना भी नजर नहीं आती।
3/6Image Source : pti
भारत के ही तिलक वर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 804 की चल रही है। हालांकि वे 845 तक की रेटिंग हासिल कर चुके हैं, लेकिन अब उससे कुछ नीचे आ गए हैं। तिलक वर्मा भी एशिया कप की टीम इंडिया में शामिल हैं। यूएई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। अब वे पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 791 की है। पिछले साल यानी 2024 में वे 881 तक की रेटिंग हासिल कर पहले नंबर पर चले गए थे, लेकिन इसके बाद लगातार नीचे खिसकते चले जा रहे हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस वक्त नंबर चार पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग अभी 772 की है। जो उनकी ऑलटाइम हाई रेटिंग 774 से थोड़ी सी कम है। वे अगर एक अच्छी पारी खेल दें तो आगे भी जा सकते हैं।
6/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर पांच पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अभी 771 की है। साल 2024 में वे भी 885 तक की रेटिंग हासिल कर टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमा चुके हैं। काफी वक्त तक वे यहां जमे रहे, लेकिन अब सरकते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं।