भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबानों ने भारत पर दबदबा बनाया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी का आगाज मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ ने किया।
स्टार्क ने दिन की दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया।
इसके बाद पुजारा ने मंयक अग्रवाल (17) के साथ पारी को संभाला और 160 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुजारा के साथ 68 तो उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 88 रन की साझेदारी की।
जब कोहली 74 के निजी स्कोर पर थे तो अजिंक्य रहाणे ने उन्हें रन आउट करा दिया, इसके बाद आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत पर शिकंजा कसा।
आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।