भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच में विंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, राहुल और रोहित के रूप में उन्हें शुरुआती झटके लगी।
इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दूबे ने 54 रनों की शानदार पारी खेली और अंत में पंत ने महत्वपूर्ण 33 रन बनाए। कोहली इस बार नहीं चल पाए।
विंडीज की धाकड़ गेंदबाजी के आगे भारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना सका। विंडीज की ओर से वॉल्श और विलियम्स ने 2-2 विकेट लिए।
विंडीज के सलामी बल्लेबाज लुइस और सिमंस ने अच्छी शुरुआत के साथ जीत की नीव रखी। दोनों के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई और लुइस 40 रन बनाकर आउट हो गए।
लुइस के आउट होने के बाद भी सिमंस नहीं रुके और उन्होंने पहले हेटमायर (23) और फिर पूरन के साथ विंडीज को जीत की राह दिखाई।
सिमंस ने नाबाद 67 और पूरन ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली और विंडीज को 8 विकेट से जीत दिलाई। तीन टी20 मैच की ये सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस सीरीज का फाइनल मैच 11 दिंसबर को मुंबई में खेला जाएगा।