इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, सिर्फ एक के नाम 100 से ज्यादा
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, सिर्फ एक के नाम 100 से ज्यादा
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जून महीने में खेली जाएगी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें होंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं,इंग्लैंड के खिलाफ किन भारतीय गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।
Published : May 17, 2025 09:34 pm IST, Updated : May 17, 2025 09:34 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जून महीने में खेली जाएगी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें होंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं,इंग्लैंड के खिलाफ किन भारतीय गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।
2/6Image Source : getty
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में कुल 114 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 से ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : icc
भागवत चंद्रशेखर (Bhagwath Chandrasekhar) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में कुल 95 विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : getty
अनिल कुंबले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट मैचों 92 विकेट हासिल किए हैं।
5/6Image Source : icc
भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में कपिल देव और बिशन सिंह बेदी संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। दोनों गेंदबाजों ने 85-85 टेस्ट विकेट इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किए हैं।
6/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंज के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में कुल 70 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 48 रन देकर 7 विकेट लेना उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।