भारत के लिए एशिया कप की ट्रॉफी जीतने वाले सभी कप्तानों के नाम, अब सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा मौका
भारत के लिए एशिया कप की ट्रॉफी जीतने वाले सभी कप्तानों के नाम, अब सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जिसमें 7 बार वनडे फॉर्मेट में और एक बार टी20 फॉर्मेट में। भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर दो-दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
Published : Aug 20, 2025 12:04 am IST, Updated : Aug 20, 2025 12:04 am IST
1/7Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जिसमें 7 बार वनडे फॉर्मेट में और एक बार टी20 फॉर्मेट में। भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर दो-दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर ने भी कप्तान रहते हुए एक-एक बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती। अब अगर सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 का खिताब जीत जाते हैं, तो उनकी भी भारत के लिए एशिया कप जीतने वाले दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में एंट्री हो जाएगी।
2/7Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 1984 का खिताब सुनील गावस्कर की कप्तानी में जीता था। 1984 में एशिया कप का पहला एडिशन खेला गया था।
3/7Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 1988 का खिताब दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में अपने नाम किया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी थी।
4/7Image Source : getty
भारतीय टीम ने एशिया कप 1990/91 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था और इसे 7 विकेट से जीता था। तब भारतीय टीम की कमान मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों में थी।
5/7Image Source : getty
भारतीय टीम ने एशिया कप 1995 का खिताब मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में ही था। तब भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से पटखनी थी और ट्रॉफी जीत ली थी।
6/7Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। एक बार साल 2010 में और दूसरी बार 2016 में। भारत ने एशिया कप 2010 के फाइनल में श्रीलंका को 81 रनों से हराया था। जबकि 2016 का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, जिसके फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था।
7/7Image Source : getty
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दो बार एशिया कप का खिताब जीता था। एक बार साल 2018 में और दूसरी बार साल 2023 में। एशिया कप 2018 में के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। वहीं एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से पटखनी दी थी।