टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप-5 में इन प्लेयर्स का नाम
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप-5 में इन प्लेयर्स का नाम
टी20 क्रिकेट में अभी तक भारतीय खिलाड़ियों का काफी दबदबा देखने को मिला है, जिसमें वह बड़ी-बड़ी पारियां खेलते हुए नजर आए हैं। ऐसे में हम आपको इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले प्लेयर्स के नाम बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 13, 2026 09:34 pm IST, Updated : Apr 13, 2026 09:34 pm IST
1/7Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट का आगाज होने के बाद से इस फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कई प्लेयर्स का नाम देखने को मिलता है। अब तक इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने के मामले में भी भारतीय खिलाड़ियों का नाम टॉप-10 प्लेयर्स में देखने को मिलेगा। ऐसे में हम आपको टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/7Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाले विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रिकॉर्ड बल्ले से देखने को मिला है। कोहली ने अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 418 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 401 पारियों में बल्लेबाजी की है, इस दौरान कोहली के बल्ले से 42.09 के औसत से 13722 रन बनाए हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में अब तक 9 शतकीय और 107 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
3/7Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा जिन्होंने काफी कम समय में वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है, उनकी गिनती टी20 क्रिकेट के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 फॉर्मेट में 186 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 182 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.34 के औसत से 5370 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक शर्मा के बल्ले से 8 शतकीय और 33 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/7Image Source : AFP
रोहित शर्मा जिनकी गिनती लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है उनका टी20 में अब तक बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में 467 मैच खेलते हुए 454 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 30.96 के औसत से 12385 रन बनाए हैं। इसमें रोहित शर्मा के बल्ले से 8 शतकीय और 83 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/7Image Source : AFP
ईशान किशन जिनके लिए साल 2026 उनके करियर के लिए अब तक काफी खास रहा है उनका भी टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। ईशान किशन ने 234 मैचों में खेलते हुए 225 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ 31.1 के औसत से कुल 6532 रन बनाए हैं। ईशान किशन के बल्ले से 7 शतकीय और 37 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/7Image Source : AFP
केएल राहुल जो पिछले काफी लंबे समय से भले ही टीम इंडिया की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं, इसके बावजूद उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में अब तक काफी बेहतर रहा है। राहुल ने टी20 में कुल 243 मैचों में खेलते हुए 230 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 42.23 के औसत से 8236 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से टी20 में 7 शतकीय और 69 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
7/7Image Source : AFP
संजू सैमसन जिनके बल्ले से आईपीएल 2026 सीजन की पहली शतकीय पारी देखने को मिली उनका भी टी20 क्रिकेट में अब तक रिकॉर्ड काफी बेहतर देखने को मिला है। संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में 334 मैचों में खेलते हुए 317 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 30.59 के औसत से 8537 रन बनाए हैं। संजू के नाम पर टी20 क्रिकेट में 7 शतकीय और 54 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।