इंटरनेशनल क्रिकेट में किससे लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, सचिन से कितने पीछे हैं कोहली
इंटरनेशनल क्रिकेट में किससे लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, सचिन से कितने पीछे हैं कोहली
इंटरनेशनल क्रिकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा शतक तो सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं, ये बात तो आप जानते ही हैं। लेकिन यहां पर टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं, ये जान लीजिए। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से शतकों के मामले में कितने पीछे हैं।
Published : Apr 16, 2026 02:11 pm IST, Updated : Apr 16, 2026 02:11 pm IST
1/6Image Source : getty
इंटरनेशनल क्रिकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा शतक तो सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं, ये बात तो आप जानते ही हैं। लेकिन यहां पर टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं, ये जान लीजिए। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से शतकों के मामले में कितने पीछे हैं।
2/6Image Source : getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं। सचिन ने अपने करियर में 664 मैच खेलकर 100 शतक लगाए हैं। उनके नाम 34357 रन हैं। सचिन ने 48.52 के औसत से रन बनाए हैं।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। कोहली ने अब तक 559 इंटरनेशनल मैच खेलकर 85 शतक लगाने का काम किया है। यानी विराट कोहली सचिन से केवल 15 शतक पीछे हैं। कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल छोड़कर केवल वनडे पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में क्या कोहली सचिन को पीछे कर पाएंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
4/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग यहां तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर के दौरान 560 मैच खेलकर 71 शतक लगाए हैं। रिकी पोंटिंग ने साल 1995 में अपना डेब्यू किया था और 2012 तक खेलते रहे। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा आईसीसी की टीम के लिए खेलते हुए भी शतक लगाया है, जिसे इंटरनेशनल शतक का दर्जा दिया गया है।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक कुमार संगकारा की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में 594 इंटरनेशनल मैच खेलकर 63 शतक लगाए हैं। साल 2000 में डेब्यू करने वाले संगकारा ने साल 2015 तक क्रिकेट खेला। उन्होंने श्रीलंका के अलावा आईसीसी और एशिया की टीम के लिए भी शतक लगाने का काम किया है।
6/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के शानदार आलराउंडर्स में से एक जैक कैलिस ने साल 1995 में अपना डेब्यू किया था और फिर 2014 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 519 मैच खेलकर 62 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं। कैलिस ने साउथ अफ्रीका के अलावा आईसीसी और अफ्रीका की टीम के लिए सेंचुरी लगाई है। जिसे यहां पर गिना गया है।