इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर सीजन-15 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम को इनाम राशि के रूप में 20 करोड़ मिले।
वहीं उपविजेता रही राजस्थान रॉयल्स पर भी पैसों की बारिश हुई है। टीम भले ही खिताब नहीं जीत पाई लेकिन इनाम के रूप में उसे 13 करोड़ रुपए मिले हैं।
इसके अलावा टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 7 करोड़ मिले हैं।
इसके अलावा चौथे स्थान पर रहने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स के खेमे को 6.5 करोड़ की राशि मिली है।
वहीं सीजन-15 में सबसे अधिर 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को 15 लाख रुपए मिले हैं।
इसके अलावा सीजन-15 में सबसे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल को 12 लाख रुपए का इनाम मिला है।
फाइनल मुकाबले में दमदार खेल दिखाने वाले हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिसके कारण उन्हें पांच लाख रुपए मिले।