आईपीएल 2026 में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, वैभव सूर्यवंशी का यहां भी जलवा
आईपीएल 2026 में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, वैभव सूर्यवंशी का यहां भी जलवा
आईपीएल में एक बार फिर खूब छक्के लगे। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने तो क्रिस गेल का साल 2012 का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। अब उन्होंन ऐसा प्रतिमान गढ़ दिया है, जिसे पार कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल होगा। इस बीच आपको ये जानना चाहिए कि किन प्लेयर्स ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।
Published : May 31, 2026 10:52 pm IST, Updated : May 31, 2026 10:52 pm IST
1/6Image Source : india tv
आईपीएल में एक बार फिर खूब छक्के लगे। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने तो क्रिस गेल का साल 2012 का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। अब उन्होंन ऐसा प्रतिमान गढ़ दिया है, जिसे पार कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल होगा। इस बीच आपको ये जानना चाहिए कि किन प्लेयर्स ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। हम यहां आपको टॉप 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : ap
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे सिक्स लगाए हैं। वैभव ने 16 मैच खेलकर 72 छक्के लगाने का काम किया है, जो कि एक कीर्तिमान है। इससे पहले साल 2022 में क्रिस गेल ने 59 छक्के लगाए थे, जो रिकॉर्ड अब टूट गया है। वैभव ने इस साल सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं, उन्होंने 776 रन बनाने में कामयाब हासिल की है।
3/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक ने 15 मुकाबले इस साल के आईपीएल में खेलकर 43 सिक्स लगाए हैं। यहां आप पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच अंतर देखिए, इससे सब साफ हो जाएगा। अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 563 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : pti
रजत पाटीदार यहां तीसरे नंबर पर आए हैं। उन्होंने इस साल 15 मैच खेलकर 42 छक्के ठोके। रजत पिछले दो साल से आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। कमाल की कप्तानी के साथ ही वे बल्लेबाजी भी बेहतरीन कर रहे हैं। रजत ने इस साल 500 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।
5/6Image Source : AP
मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले रियान रिकल्टन यहां नंबर 4 पर आते हैं। रियान ने 12 मैच खेलकर ही 38 छक्के इस सीजन के आईपीएल में लगा दिए हैं। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। रियान के बल्ले से 448 रन आए हैं।
6/6Image Source : pti
एलएसजी के लिए खेले मिचेल मार्श ने 13 मैच खेलकर आईपीएल 2026 में 36 छक्के लगाए हैं। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन भी बहुत खराब रहा और टीम अंक तालिका में आखिरी नंबर पर आई। मिचेल मार्श ने 563 रन बनाए हैं।