आईपीएल 2026 में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, केवल 6 बल्लेबाजों के नाम 600 से अधिक
आईपीएल 2026 में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, केवल 6 बल्लेबाजों के नाम 600 से अधिक
आईपीएल 2026 का समापन हो गया है। एक बार फिर से आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और वे ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे।
Published : Jun 01, 2026 01:06 pm IST, Updated : Jun 01, 2026 01:07 pm IST
1/7Image Source : india tv
आईपीएल 2026 का समापन हो गया है। एक बार फिर से आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और वे ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे। इस साल केवल तीन बल्लेबाज 700 से अधिक रन बनाने में सफल रहे, वहीं कुल मिलाकर 6 बल्लेबाजों ने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। चलिए इन सभी पर एक नजर डालते हैं।
2/7Image Source : AP
इस साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए। उन्होंने कुल 16 मैच खेलकर 776 रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के आए।
3/7Image Source : pti
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 16 मैच खेलकर 732 रन बनाए हैं। उनका औसत 45.75 का रहा और 163.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गिल ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 74 चौके और 33 छक्के लगाए।
4/7Image Source : pti
शुभमन गिल के साथ गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करने वाले साई सुदर्शन ने 17 मैच खेलकर आईपीएल 2026 में 722 रन बनाए। उन्होंने 45.12 के औसत और 157.99 के स्ट्राइक रेट से ये काम किया। साई ने 75 चौके और 30 छक्के अपने नाम किए। इन्हीं तीन बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।
5/7Image Source : pti
विराट कोहली की बात की जाए तो वे नंबर 4 पर रहे। उन्होंने इस साल के आईपीएल में 16 मैच खेलकर 675 रन बनाए। उनका औसत 56.25 का रहा और 165.85 के स्ट्राइक रेट से ये रन आए। कोहली ने 73 चौके और 25 छक्के लगाने काम किया है।
6/7Image Source : pti
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 5 पर रहे। उन्होंने 15 मैच खेलकर 624 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.00 का है और उन्होंने 160.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। क्लासेन ने 48 चौके और 31 छक्के ठोके हैं।
7/7Image Source : pti
ईशान किशन की बात करें तो वे छठे नंबर पर आए हैं। ईशान ने 15 मैच खेलकर 602 रन बनाए हैं। उन्होंने 40.13 के औसत और 182.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। किशन ने 60 चौके और 32 छक्के लगाए। इनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 600 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।