ईशान किशन बनाम ऋषभ पंत, 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम ऋषभ पंत, 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर ईशान किशन को जगह मिली है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद लंबे समय के बाद वापसी करने में कामयाब हो पाए हैं।
Published : Jan 09, 2026 02:03 pm IST, Updated : Jan 09, 2026 02:03 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट में इस समय तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिलती है, जिसमें ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन का नाम शामिल है। सैमसन और ईशान किशन जहां आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं तो वहीं पंत जो पिछली बार विजेता टीम का हिस्सा थे उन्हें जगह नहीं मिली है। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में ईशान किशन और ऋषभ पंत के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 32 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ऋषभ पंत 76 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और ऋषभ पंत का 32-32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसे रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25.67 के औसत से कुल 796 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 29 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 21.33 के औसत से 512 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
ईशान किशन और ऋषभ पंत दोनों की गिनती लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर खुद मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। ईशान किशन के बल्ले से 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है, लेकिन 6 अर्धशतक लगाने में जरूर कामयाब हुए हैं। ऋषभ पंत के बल्ले से 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP
ईशान किशन एक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं तो वहीं ऋषभ पंत को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। ईशान किशन का 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 89 रनों की पारी है। ऋषभ पंत का 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 65 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AP
ईशान किशन और ऋषभ पंत दोनों के सामने किसी भी फॉर्मेट में गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। ईशान किशन ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 36 छक्के और 79 चौके लगाए हैं। ऋषभ पंत ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21 छक्के और 39 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AP
ईशान किशन और ऋषभ पंत का 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें ईशान थोड़ा सा पंत से आगे हैं। ईशान किशन का 32 टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 124.37 का रहा है। ऋषभ पंत का 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 123.07 का देखने को मिला था।