जसप्रीत बुमराह बनाम इशांत शर्मा, ऐसा था दोनों का 48 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम इशांत शर्मा, ऐसा था दोनों का 48 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में की जाती है, जिनका किसी भी परिस्थिति में सामना करना बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है।
Published : Aug 16, 2025 11:44 pm IST, Updated : Aug 16, 2025 11:44 pm IST
1/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से उनकी गेंदबाजी को लेकर हर तरफ चर्चा देखने को मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में बुमराह का रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला, जिसके चलते उनकी तुलना कई दिग्गज गेंदबाजों के साथ देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा की तुलना के बारे में बताने जा रहे जिसमें दोनों का 48-48 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक जहां टेस्ट क्रिकेट में 48 मैच खेले हैं तो वहीं इशांत शर्मा ने 105 टेस्ट मैच खेले हैं। बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.82 के औसत से 219 विकेट हासिल किए हैं। इशांत शर्मा ने 48 टेस्ट मैचों की 83 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 38.44 के औसत से 137 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में अपने करियर में अब तक 15 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इशांत शर्मा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए तीन बार पारी में पांच विकेट हॉल लिया था।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ इशांत शर्मा को लेकर बात की जाए तो उनका 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन देकर 6 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा दोनों की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है। ऐसे में 48 टेस्ट मैचों के बाद बुमराह और इशांत दोनों में से किसने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो उस मामले में बुमराह आगे दिखाई देते हैं जिन्होंने कुल 366 मेडन ओवर्स फेंके हैं। वहीं इशांत शर्मा ने 48 टेस्ट मैचों में 291 मेडन ओवर्स फेंके थे।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा का 48 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो उसमें बुमराह का इकॉनमी रेट 2.78 का है। इशांत शर्मा का 48 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट 3.36 का था जो बुमराह के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है।