जसप्रीत बुमराह बनाम जोश हेजलवुड, 89 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम जोश हेजलवुड, 89 मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में कुछ ऐसे गेंदबाज हैं जिनका तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है, इसमें एक नाम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है तो वहीं दूसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का है।
Published : Oct 24, 2025 10:44 pm IST, Updated : Oct 24, 2025 10:44 pm IST
1/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड की गिनती मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिनती होती है, जिनका सामना करना बल्लेबाजों के लिए किसी भी परिस्थिति में बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। बुमराह और हेजलवुड दोनों ही नई गेंद के साथ डेथ ओवर्स में भी काफी प्रभावी रहते हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और हेजलवुड की वनडे में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 89 मुकाबले खेले हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 95 वनडे मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और हेजलवुड की 89-89 वनडे मैचों के बाद तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 89 वनडे मैचों में 23.55 के औसत से 149 विकेट हासिल किए हैं। वहीं हेजलवुड ने 89 वनडे मैचों में 26.76 के औसत से 138 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 89 वनडे मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 4.59 का रहा है, जो मौजूदा दौर में काफी शानदार माना जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ जोश हेजलवुड का 89 वनडे मैचों के बाद इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह 4.75 का रहा था।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 89 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 19 रन देकर 6 विकेट है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का 89 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 52 रन देकर 6 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का वनडे में भी गेंद से काफी कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 89 मैचों में खेलते हुए 2 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। जोश हेजलवुड ने 89 वनडे मैचों में तीन बार पांच विकेट हॉल लिया था।
6/6Image Source : Getty
वनडे फॉर्मेट में भी मेडन ओवर्स की अहमियत अब काफी बढ़ गई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 89 वनडे मैचों में खेलते हुए अब तक कुल 57 मेडन ओवर्स फेंके हैं। वहीं दूसरी तरफ जोश हेजलवुड ने 89 वनडे मैचों में 59 मेडन ओवर्स फेंके थे।