जो रूट ने इन 5 गेंदबाजों के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट रन, लिस्ट में दो भारतीय शामिल
जो रूट ने इन 5 गेंदबाजों के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट रन, लिस्ट में दो भारतीय शामिल
जो रूट बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से रन भी खूब निकल रहे हैं। उन्होंने चौथे टेस्ट मैच में 150 रनों की पारी खेली है और रवींद्र जडेजा के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट में रूट ने किन बॉलर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Jul 26, 2025 11:36 pm IST, Updated : Jul 26, 2025 11:42 pm IST
1/6Image Source : getty
जो रूट बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से रन भी खूब निकल रहे हैं। उन्होंने चौथे टेस्ट मैच में 150 रनों की पारी खेली है और रवींद्र जडेजा के खिलाफ खूब रन बनाए हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट में रूट ने किन बॉलर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट रन रवींद्र जडेजा के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने जडेजा के खिलाफ 37 टेस्ट पारियों में कुल 588 रन जड़े हैं। इस दौरान 9 बार जडेजा ने उनका विकेट भी हासिल किया है।
3/6Image Source : getty
जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलर नाथन लायन के खिलाफ 37 टेस्ट पारियों में कुल 439 रन बनाए हैं। इस दौरान लायन ने उनका 8 बार विकेट भी लिया है।
4/6Image Source : getty
जो रूट ने भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ 27 टेस्ट पारियों में कुल 437 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने अश्विन का 7 बार विकेट हासिल किया है।
5/6Image Source : getty
जो रूट ने न्यूजीलैंड के टिम साउदी के खिलाफ 28 टेस्ट पारियों में कुल 385 रन बनाए हैं। इस दौरान साउदी ने उनका 6 बार विकेट भी हासिल किया है।
6/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के घातक बॉलर मिचेल स्टार्क के खिलाफ जो रूट ने 31 टेस्ट पारियों में कुल 349 रन बनाए हैं। इस दौरान स्टार्क ने 8 बार विकेट हासिल किया है।