इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, टॉप-5 में एक ही देश के 3 प्लेयर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, टॉप-5 में एक ही देश के 3 प्लेयर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सिर्फ एक लेफ्ट हैंड बल्लेबाज रहा है।
Published : Jun 11, 2026 12:08 pm IST, Updated : Jun 11, 2026 12:08 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सिर्फ एक लेफ्ट हैंड बल्लेबाज रहा है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में....
2/6Image Source : PTI
क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों में 5वें स्थान पर हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 483 मुकाबले खेले, जिसकी 551 पारियों में 37.97 के औसत से 19593 रन बनाए।
3/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल हैं। शिवनारायण चंद्रपॉल ने तीनों फॉर्मेट में कुल 454 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 553 पारियों में उनके बल्ले से 20988 रन आए। उनका औसत 45 से ज्यादा का रहा।
4/6Image Source : PTI
श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। सनथ जयसूर्या इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। सनथ जयसूर्या ने 586 मैचों की 651 पारियों में 21032 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 34.14 का रहा।
5/6Image Source : PTI
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 430 मैचों की 521 पारियों में 22358 रन बनाए। उनका औसत 46.28 का रहा।
6/6Image Source : PTI
कुमार संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। कुमार संगकारा ने 594 मैचों की 666 पारियों में 46.77 के औसत से 28016 रन बनाए। उन्होंने 63 शतक और 153 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया।