ODI क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज, नेपाल के बॉलर ने तोड़ा स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ODI क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज, नेपाल के बॉलर ने तोड़ा स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ODI क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो वहां टॉप पर नेपाल के बॉलर संदीप लामिछाने का नाम है। उन्होंने सिर्फ 73 मैचों में 150 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Published : May 19, 2026 09:56 pm IST, Updated : May 19, 2026 09:56 pm IST
1/5Image Source : AFP
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अब नेपाल के स्पिन बॉलर संदीप लामिछाने के नाम हो गया है। उन्होंने सिर्फ 73 वनडे मैचों में 150 विकेट पूरे किए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। लामिछाने ने अपना वनडे डेब्यू साल 2018 में किया था। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम किया।
2/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। स्टार्क ने वनडे में 77 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। उन्होंने अपना वनडे डेब्यू साल 2010 में किया था और लगभग 9 साल के बाद साल 20198 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। स्टार्क की गिनती दुनिया के घातक तेज गेंदबाजों में होती है।
3/5Image Source : AFP
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 78 मैचों में अपने 150 वनडे विकेट पूरे किए थे। उन्होंने ये कारनामा साल 1998 में भारत के खिलाफ मैच में किया था। मुश्ताक का डेब्यू वनडे में साल 1995 में हुआ था और उन्होंने बेहद ही कम समय में वनडे में 150 विकेट पूरे कर लिए थे।
4/5Image Source : AFP
अफगानिस्तान के राशिद खान और भारत के मोहम्मद शमी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 80 मैचों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि साल 2022 में अपने नाम की थी। शमी ने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ मैच में किया था, वहीं राशिद ने ये कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान किया था।
5/5Image Source : AFP
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। बोल्ट ने वनडे में 150 विकेट 81 मैचों में पूरे किए थे। उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम किया था। बोल्ट का डेब्यू साल 2012 में हुआ था। उनकी गिनती न्यूजीलैंड के सबसे अहम गेंदबाजों में की जाती है।