1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में दो भारतीय

WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में दो भारतीय

Written By: Hitesh Jha
Published : Jun 05, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 02:30 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन के नाम है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 55 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान वह 98 पारियों में 224 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 26.96 का रहा है और इकॉनमी रेट 2.80 का रहा। नाथन लियोन WTC में अब तक 10 बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।
1/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 54 मैचों की 105 पारियों में 222 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 24.90 और इकॉनमी रेट 3.49 का रहा है। WTC के इतिहास में वह 7 बार पांच विकेट ले चुके हैं।
2/5 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का नाम इस लिस्ट में तीसर नंबर पर है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 52 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे हैं और वहां उन्होंने 97 पारियों में अब तक 221 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने ये सभी विकेट 22.06 की औसत से लिए हैं और इकॉनमी रेट 3 से कम का रहा है। कमिंस इस टूर्नामेंट में अब तक 10 बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं।
3/5 Image Source : AP

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक 41 मैचों की 78 पारियों में 21.49 के औसत से 195 विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने 2.83 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। अश्विन WTC में 11 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे।
4/5 Image Source : AP

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। अब तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में 42 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 79 पारियों में 185 विकेट निकाले हैं। बुमराह WTC अब तक 13 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2.80 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं।
5/5 Image Source : AP

Advertisement