इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर कौन?
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर कौन?
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर का नाम है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
Published : Jul 12, 2026 06:07 pm IST, Updated : Jul 12, 2026 06:13 pm IST
1/5Image Source : Getty/AP
इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है। इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया को इंग्लैंड से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में दमदार वापसी करना चाहेगी। इस सीरीज से पहले हम आपको बताएंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं।
2/5Image Source : AFP/getty
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ 37-37 वनडे मैच खेले और इस दौरान 173 चौके लगाने में कामयाब रहे। तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1455 रन बनाए। वहीं युवराज के बल्ले से इस टीम के खिलाफ 50.76 के औसत से 1523 रन आए।
3/5Image Source : AFP
लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम है। सहवाग ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 27 वनडे मैच खेले और इस दौरान वह 37.33 की औसत से 1008 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने 151 चौके भी लगाए। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सहवाग का स्ट्राइक रेट 102.33 का रहा।
4/5Image Source : AP
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कोहली ने अपने करियर में अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक 38 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 135 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। रन बनाने की बात करें तो वहां उन्होंने 38 पारियों में 41.08 के औसत से 1397 रन बनाने में कामयाब रहे। उनका स्ट्राइक रेट 88.25 का रहा।
5/5Image Source : Getty
भारत के पूर्व एमएस धोनी इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। धोनी ने अपने करियर में इस टीम के खिलाफ 48 वनडे मैच खेले और वहां 129 चौके लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान धोनी के बल्ले से 44 पारियों में 46.84 के औसत से 1546 रन आए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 87.94 का रहा था।