1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में दो भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में दो भारतीय

Published : Apr 19, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 10:57 pm IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक एक से एक धाकड़ खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखने को मिले हैं। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जो लंबी बल्लेबाजी करने के लिए पहचाने जाते थे, जिनका विकेट हासिल करने के लिए गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ती थी। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा गेंदों का सामना किया है।
1/6 Image Source : AFP

वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी कई अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 664 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 782 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34357 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन ने कुल 50817 से अधिक गेंदों का सामना किया है।
2/6 Image Source : AFP

राहुल द्रविड़ की गिनती टेस्ट क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है, लेकिन उनका कमाल वनडे फॉर्मेट में भी देखने को मिला है। राहुल द्रविड़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 509 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 605 पारियों में बल्लेबाजी की और 24208 रन बनाए हैं। इस दौरान द्रविड़ ने कुल 46564 गेंदों का सामना किया है।
3/6 Image Source : AFP

साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व खिलाड़ी जैक कैलिस की गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट में महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है। कैलिस ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 519 मैचों खेलते हुए 617 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 25534 रन बनाए हैं। इस दौरान कैलिस ने 45346 गेंदों का सामना किया है।
4/6 Image Source : AFP

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबी-लंबी पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों के रूप में पहचाना जाता है। संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 594 मैचों में खेलते हुए 666 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें 28016 रन बनाए हैं। इस दौरान संगकारा ने कुल 42086 गेंदों का सामना किया है।
5/6 Image Source : AFP

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपॉल की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के ऐसे बल्लेबाजों में की जाती है जिनका विकेट गेंदबाजों के लिए हासिल करना कभी भी आसान काम नहीं रहा है। चंद्रपॉल ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कुल 454 मैचों में खेलते हुए 553 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 20988 रन बनाए हैं। इस दौरान चंद्रपॉल ने 40150 गेंदों का सामना किया है।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement