1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 50 हजार से अधिक गेंदें

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 50 हजार से अधिक गेंदें

Written By: Hitesh Jha
Published : Apr 11, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 05:59 pm IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। वह एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 हजार से ज्यादा गेंदों का सामना किया है। तेंदुलकर ने अपने करियर में 664 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 50817 से अधिक गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 34357 रन आए थे। तेंदुलकर के नाम 100 शतक लगाने का बड़ा रिकॉर्ड भी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 248 रन का है।
1/5 Image Source : AFP

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम है। राहुल द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर में 509 मैचों में 46564 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उनके बल्ले से 24208 रन आए थे। उन्होंने अपने करियर में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 48 शतक लगाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 270 रन का था। राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों में से एक थे।
2/5 Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैक कैलिस का नाम लिस्ट में लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जैक कैलिस ने अपने करियर में कुल 519 मैच खेलने में कामयाब रहे, इस दौरान उन्होंने 45346 गेंदों का सामना किया था। कैलिस के बल्ले से इस दुराण 25534 रन आए थे। कैलिस अपने करियर में 62 शतक लगाने में कामयाब रहे थे और उनका हाईएस्ट स्कोर 224 रन का रहा। कैलिस की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती है।
3/5 Image Source : AFP

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। संगकारा ने अपने करियर में कुल 594 मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने कुल 42086 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उनके बल्ले से 28016 रन आए और वह 63 शतक लगाने में भी कामयाब रहे थे। उनके नाम तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है और उनका हाईएस्ट स्कोर 319 रन का है।
4/5 Image Source : AFP

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 454 मैच खेले थे और इस दौरान चंद्रपॉल ने 40150 रनों का सामना किया। वह अपने पूरे करियर में 41 शतक की मदद से 20988 रन बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 203 रन का रहा था।
5/5 Image Source : AFP

Advertisement