ODI Cricket में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में सिर्फ 1 भारतीय
ODI Cricket में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में सिर्फ 1 भारतीय
ODI Cricket में नंबर 3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वो एकमात्र भारतीय हैं।
Published : Apr 18, 2026 02:07 pm IST, Updated : Apr 18, 2026 02:07 pm IST
1/5Image Source : AP
ODI क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है। विराट ने वनडे में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 247 मैचों की 244 पारियों में 61.53 के औसत से 12676 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 94.78 का रहा है। इस दौरा किंग कोहली 47 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं और उनके बल्ले से 67 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।
2/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ODI क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 335 मैचों की 330 पारियों में 12662 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 42.48 का रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 80.73 का रहा है। नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए पोंटिंग के बल्ले से 29 शतक आए हैं और इस दौरान वह 74 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे थे। पोंटिंग वनडे क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।
3/5Image Source : AFP
श्रीलंका के कुमार संगकारा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 243 मैचों की 238 पारियों में 9747 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 44.71 और स्ट्राइक रेट 80.50 का रहा है। इस दौरान संगकारा के बल्ले से 18 शतकीय और 66 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है। वह श्रीलंका क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।
4/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 204 मैचों में 7774 रन बनाए हैं और उनका नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। कैलिस के बल्ले से ये सभी रन 45.72 के औसत और 73.74 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। कैलिस इस दौरान 13 शतक लगाने में भी कामयाब रहे थे और उनके बल्ले से 57 अर्धशतक भी आए हैं।
5/5Image Source : AFP
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 143 मैचों की 140 पारियों में 51.61 के औसत और 82.03 की स्ट्राइक रेट से 6504 रन बनाए हैं। विलियमसन इस दौरान 13 सेंचुरी लगाने में कामयाब रहे हैं और उनके बल्ले से इस दौरान 44 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।