वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज, तीन के नाम 1 हजार से अधिक
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज, तीन के नाम 1 हजार से अधिक
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज की बात करें तो वहां टॉप-5 में एक भी भारतीय बल्लेबाज का नाम नहीं है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स का नाम है।
Published : May 25, 2026 06:34 pm IST, Updated : May 25, 2026 06:34 pm IST
1/5Image Source : AP
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स का नाम इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 42 मैचों की 42 पारियों में 31.17 के औसत से 1216 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में वह 8 अर्धशतक लगा चुकी हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 94 रन है। उन्होंने ये सभी रन 111.05 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
2/5Image Source : AP
वेस्टइंडीज की बल्लेबाज स्टेफनी टेलर का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में 35 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 35 पारियों में उनके बल्ले से 37.55 के औसत से 1014 रन आए हैं। इन 35 पारियों में टेलर 6 अर्धशतक ठोक चुकी हैं और हाईएस्ट स्कोर 59 रन का रहा है। इस दौरान स्टेफनी टेलर का स्ट्राइक रेट 94.67 का रहा।
3/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज एलिसा हीली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 42 मैच खेलने में कामयाब रही हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 39 पारियों में 28.80 के औसत से 1008 रन आए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 83 रन का रहा है। उन्होंने ये सभी रन 129.39 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
4/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 35 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 32 पारियों में 992 रन आए हैं। लैनिंग ने ये सभी रन 39.68 की औसत और 112.72 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान वह 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुकी हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 126 रन का रहा है।
5/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सोफी डिवाइन का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में वह अब तक 38 मैचों की 37 पारियों में 26.16 के औसत से 785 रन बना चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 75 रन का है। डिवाइन ने ये सभी रन 111.82 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में 4 अर्धशतक ठोक चुकी हैं।