1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. 2026 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, मानव सुथार टॉप-5 में

2026 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, मानव सुथार टॉप-5 में

2026 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर पाकिस्तान का गेंदबाज है। वहीं टॉप-5 में एक भारतीय गेंदबाज मौजूद है।

Written By: Hitesh Jha
Published : Sep 07, 2026 01:49 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 01:49 pm IST
साल 2026 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास पहले नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 5 मैच खेले हैं और वहां 18.96 की औसत से 28 विकेट हासिल किए हैं। वह 3 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 22 रन देकर 5 विकेट लेने का है।
1/5 Image Source : PTI

इंग्लैंड के जोश टंग इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं और वहां 25.92 के औसत से 27 विकेट हासिल किए हैं। एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 46 रन देकर 5 विकेट का रहा है। वह 1 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
2/5 Image Source : PTI

न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और वहां 8 पारियों में 26 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 6 विकेट लेने का रहा है। वह दो बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
3/5 Image Source : PTI

भारत के मानव सुथार और इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। मानव सुथार और रॉबिन्सन दोनों ने इस साल अब तक 3-3 टेस्ट मैच खेले हैं और वहां दोनों ने 23-23 विकेट हासिल किए हैं। सुथार ने इसी साल टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 33 रन देकर 6 विकेट का रहा है।
4/5 Image Source : PTI

2026 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तैजुल इस्लाम पांचवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने इस साल 5 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 17.34 की औसत से 22 विकेट निकाले हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 138 रन देकर 7 विकेट का रहा है।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement