WTC में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर कौन?
WTC में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर कौन?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर इंग्लैंड के बल्लेबाज का नाम है। वहीं टॉप-5 में एक भी भारतीय मौजूद नहीं हैं।
Published : Jun 06, 2026 10:54 am IST, Updated : Jun 06, 2026 10:54 am IST
1/5Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम पहले नंबर पर है। उन्होंने WTC में अब तक 75 मैचों में 45 बार 50+ रनों की पारियां खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 51.50 के औसत से 6489 रन आए हैं। वह 23 शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं।
2/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 58 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 35 बार 50+ रनों की पारी देखने को मिली है। इस दौरान लाबुशेन के बल्ले से 106 पारियों में 46.22 के औसत से 4484 रन आए हैं। वह अब तक 11 शतक और 24 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
3/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज टेस्ट टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ WTC में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 59 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 34 बार 50+ रनों की पारी देखने को मिली है। WTC में वह अब तक 14 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 103 पारियों में 50.15 के औसत से 4564 रन आए हैं।
4/5Image Source : AP
बाबर आजम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। वह अब तक इस टूर्नामेंट में 29 मैचों में 28 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है। इस दौरान वह 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं उन्होंने 72 पारियों में 47.70 के औसत से 3244 रन भी आए हैं।
5/5Image Source : AP
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर है। इस दौरान उन्होंने 63 मैचों में 27 बार 50 प्लस रनों की पारी खेली है। उन्होंने 115 पारियों में 35.29 के औसत से 3812 रन बनाए हैं, इस दौरान 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।