IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित पहुंचे नंबर 2 पर
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, रोहित पहुंचे नंबर 2 पर
हिटमैन रोहित शर्मा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन को पछाड़ दिया है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं।
Published : Apr 21, 2025 01:50 pm IST, Updated : Apr 21, 2025 01:50 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत में रोहित शर्मा की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : PTI
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। लिस्ट में विराट कोहली 8326 रन के साथ टॉप पर हैं। उन्होंने ये सभी रन 260 मैच की 252 पारियों में 39.27 के औसत से बनाए हैं।
3/6Image Source : PTI
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 264 मैच की 259 पारियों में 29.63 की औसत से 6786 रन बनाए हैं।
4/6Image Source : PTI
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 222 मैच की 221 पारियों में 35.25 के औसत से 6769 रन बनाए हैं।
5/6Image Source : PTI
इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 184 मैच की 184 पारियों में 40.52 के औसत से 6565 रन बनाए। इस बार आईपीएल नीलामी में वॉर्नर अनसोल्ड रहे थे। इसी वजह से वह इस साल आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं।
6/6Image Source : Getty
Mr. IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 32.51 के औसत से 5528 रन बनाए हैं।