IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-5 गेंदबाज
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-5 गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन गेंदबाजों के लिए काफी खराब रहा है, जिसमें बल्लेबाज जमकर रन बनाते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 06, 2026 07:41 pm IST, Updated : May 06, 2026 07:41 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिसमें गेंदबाजों के लिए खुद को बचा पाना काफी मुश्किल काम दिखा है। ऐसे में सभी की नजरें सिर्फ सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर भी रहती हैं। ऐसे में हम आपको आईपीएल इतिहास के टॉप-5 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम है जो विकेट निकालने में भी काफी माहिर हैं। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में कई अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेला है, जिसमें 19वें सीजन में वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। चहल ने अब तक आईपीएल में 180 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 23.18 के औसत से 228 विकेट हासिल किए हैं। युजवेंद्र तहल को अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 264 छक्के लगे हैं।
3/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट में शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जडेजा ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 233 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 30.27 के औसत से कुल 177 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस दौरान जडेजा को कुल 230 छक्के उनकी गेंदबाजी में लगे हैं।
4/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट में शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जडेजा ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 233 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 30.27 के औसत से कुल 177 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस दौरान जडेजा को कुल 230 छक्के उनकी गेंदबाजी में लगे हैं।
5/6Image Source : AFP
पीयूष चावला जिनका इंटरनेशनल के साथ टी20 फॉर्मेट में भी गेंद से कमाल देखने को मिला उनकी गिनती आईपीएल इतिहास के बेहतरीन लेग स्पिनर्स में की जाती है। पीयूष चावला आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पीयूष चावला ने 191 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 26.6 के औसत से जहां 192 विकेट आईपीएल में हासिल किए हैं तो वहीं उनको कुल 222 छक्के लगे हैं।
6/6Image Source : AFP
सुनील नरेन जिनकी गिनती टी20 क्रिकेट के महान गेंदबाजों में की जाती है, वह इस लिस्ट में अभी पांचवें नंबर पर हैं। सुनील नरेन ने आईपीएल में अब तक 195 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 25.53 के औसत से 201 विकेट हासिल किए हैं। सुनील नरेन को आईपीएल में अब तक कुल 199 छक्के लगे हैं।