टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, सैमसन पहुंचे इस नंबर पर
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, सैमसन पहुंचे इस नंबर पर
टी20 क्रिकेट में जहां कई ऐसे बल्लेबाजों की बात की जाती है, जो अपने आक्रामक खेल से गेंदबाजों में खौफ बनाकर रखते हैं तो उसी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो दोहरी जिम्मेदारी अपनी टीम के लिए अदा करते हैं। ऐसे में हम आपको टी20 में अब तक सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 23, 2026 11:19 pm IST, Updated : Apr 23, 2026 11:19 pm IST
1/5Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट का आगाज होने के बाद से जहां बल्लेबाजी करने के अंदाज में काफी बदलाव देखने को मिला है तो वहीं टीमों की रणनीति भी काफी बदली है। लिमिटेड ओवर्स में अब अधिकतर टीमों के पास ऐसे विकेटकीपर मौजूद हैं जो टॉप ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं और वर्ल्ड क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। एक विकेटकीपर के लिए इस दोहरी जिम्मेदारी को निभाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है लेकिन मौजूदा समय में कई ऐसे विकेटकीपर मौजूद हैं जो इसे काफी आसानी से करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में हम आपको टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। डी कॉक की गिनती टी20 फॉर्मेट के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले मैच को खत्म करने की क्षमता रखते हैं। क्विंटन डी कॉक ने अब तक टी20 क्रिकेट में 397 मुकाबले एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए 32.14 के औसत से 11445 रन बनाए हैं, इसके साथ ही डी कॉक के बल्ले से 9 शतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
3/5Image Source : AFP
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार संजू सैमसन अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 235 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 32.8 के औसत से 6298 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से 6 शतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
4/5Image Source : AFP
साल 2026 में अपने बल्ले का कमाल दिखाने वाले टीम इंडिया के एक और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद पर हैं। ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में अब तक 150 मुकाबले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेले हैं और उसमें उन्होंने 31.25 के औसत से 4282 रन बनाए हैं। इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से 5 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/5Image Source : AFP
पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। कामरान अकमल ने टी20 क्रिकेट में अपने करियर में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कुल 282 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 26.12 के औसत से 6454 रन देखने को मिले हैं और इस दौरान कामरान अकमल पांच शतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।