टेस्ट क्रिकेट में 87 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर, पंत नंबर 3 पर
टेस्ट क्रिकेट में 87 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर, पंत नंबर 3 पर
टेस्ट क्रिकेट में 87 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी का नाम है। वहीं तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं।
Published : Jun 07, 2026 05:38 pm IST, Updated : Jun 07, 2026 05:38 pm IST
1/5Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 87 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर के नाम है। उन्होंने 87 पारियों के बाद 3752 रन बनाए थे। वह अपने करियर में 63 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे, इस दौरान वह 112 पारियों में 51.54 के औसत से 4794 रन बनाए थे। वह 12 शतक और 27 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
2/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम दूसरे नंबर पर है। 87 टेस्ट पारियों के बाद उनके बल्ले से 3698 रन आए थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 96 मैच खेले थे और 137 पारियों में वह 5570 रन बनाने में कामयाब रहे थे। गिलक्रिस्ट ने टेस्ट में 17 शतक और 26 अर्धशतक लगाए थे।
3/5Image Source : AP
ऋषभ पंत की बात करें तो वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। वह अपने टेस्ट करियर में अभी तक 50 मैचों में बल्लेबाजी कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 87 पारियों में अभी तक 3357 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका औसत फिलहाल 43.08 का रहा और उन्होंने अभी तक सभी रन 74.04 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। टेस्ट में वह 8 शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके हैं।
4/5Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में 87 पारियों के बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 3250 रन बनाए थे। वह अपने करियर में 54 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 91 पारियों में 38.82 के औसत से 3300 रन आए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 70.93 का रहा है। टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।
5/5Image Source : AFP
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग ने 87 टेस्ट पारियों के बाद 3155 रन बनाए थे और वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वॉटलिंग ने टेस्ट में कुल 75 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 117 पारियों में 37.52 के औसत से 3790 रन बनाए हैं। वॉटलिंग ने टेस्ट में 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं।