मोहम्मद शमी बनाम जसप्रीत बुमराह, 120 IPL मैचों के बाद ऐसा है दोनों तेज गेंदबाजों का रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी बनाम जसप्रीत बुमराह, 120 IPL मैचों के बाद ऐसा है दोनों तेज गेंदबाजों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने के साथ दो भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम जसप्रीत बुमराह का है तो वहीं दूसरा नाम मोहम्मद शमी का जिसमें दोनों ने सीजन का आगाज गेंद से काफी शानदार तरीके से किया है।
Published : Apr 02, 2026 06:45 pm IST, Updated : Apr 02, 2026 06:45 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी फिटनेस को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। बुमराह और शमी दोनों ने इस आईपीएल सीजन की शुरुआत उम्मीद के अनुसार की है, जिसमें अब उनसे आगे इसी फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में हम आपको मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में अब तक कैसा रिकॉर्ड रहा है उसकी तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
मोहम्मद शमी ने आईपीएल में अब तक कई फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेला है, जिसमें उन्होंने अब तक कुल 120 मुकाबले खेले हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को लेकर बात की जाए तो आईपीएल में डेब्यू से लेकर अब तक वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए हैं और उन्होंने कुल 146 मैच आईपीएल में खेले हैं। ऐसे में हम आपको मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में 120-120 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। मोहम्मद शमी ने 120 आईपीएल मैचों में 28.18 के औसत से कुल 134 विकेट हासिल किए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 120 आईपीएल मैचों में 23.3 के औसत से 145 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AFP
मोहम्मद शमी का 120 आईपीएल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 11 रन देकर 4 विकेट है। जसप्रीत बुमराह का 120 आईपीएल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 10 रन देकर 5 विकेट था।
4/6Image Source : AFP
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का 120 आईपीएल मैचों के बाद इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए जो इस फॉर्मेट में काफी अहम माना जाता है तो उसमें मोहम्मद शमी का 8.61 का रहा है तो वहीं जसप्रीत बुमराह का 120 आईपीएल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 7.39 का था।
5/6Image Source : AFP
मोहम्मद शमी 120 आईपीएल मैचों के बाद एक बार भी किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। जसप्रीत बुमराह ने 120 आईपीएल मैचों के बाद एकबार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
6/6Image Source : AFP
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का 120 आईपीएल मैचों के बाद देखा जाए कि किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उसमें साफतौर पर बुमराह काफी आगे दिखाई देते हैं। मोहम्मद शमी ने जहां अभी तक सिर्फ 3 मेडन ओवर्स फेंके हैं तो बुमराह ने 120 आईपीएल मैचों में 8 मेडन ओवर्स फेंके थे।