आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी की गिनती महान प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें उन्होंने जहां खुद को एक कप्तान के तौर पर साबित किया है तो वहीं विकेटकीपर के रूप में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलता है।
Published : May 08, 2025 02:22 pm IST, Updated : May 08, 2025 02:22 pm IST
1/6Image Source : Getty
आईपीएल में अब तक एक से एक शानदार रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले हैं, जिसमें 18वें सीजन के 57वें मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड इस टी20 लीग के इतिहास में बनते हुए देखने को मिला। ये कीर्तिमान किसी और खिलाड़ी ने नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान एमएस धोनी ने बनाने का काम किया जब उन्होंने विकेट के पीछे से इस रिकॉर्ड को अंजाम दिया।
2/6Image Source : Getty
एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जो 200 डिसमिसल करने में कामयाब हुए हैं। धोनी ने ये कारनामा अपने आईपीएल करियर के 276वें मुकाबले में किया जब उन्होंने सुनील नारायण को स्टंप आउट किया। धोनी ने अब तक आईपीएल में जहां 153 कैच पकड़े हैं तो वहीं 47 स्टम्पिंग करने में कामयाब हुए हैं।
3/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम है जिन्होंने आईपीएल 2024 का सीजन खत्म होने के साथ ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। कार्तिक ने आईपीएल में कुल 257 मैच खेले तो उसमें 174 डिसमिसल करने में कामयाब रहे। कार्तिक आईपीएल में 137 कैच और 37 स्टम्पिंग करने में कामयाब हुए हैं।
4/6Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम है जिन्होंने आईपीएल 2024 का सीजन खत्म होने के साथ ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। कार्तिक ने आईपीएल में कुल 257 मैच खेले तो उसमें 174 डिसमिसल करने में कामयाब रहे। कार्तिक आईपीएल में 137 कैच और 37 स्टम्पिंग करने में कामयाब हुए हैं।
5/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत विकेटकीपर्स की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। पंत ने अब तक आईपीएल में कुल 122 मुकाबले खेले हैं और उसमें वह 100 डिसमिसल विकेट के पीछे करने में कामयाब हुए हैं। पंत ने अब तक आईपीएल में जहां 76 कैच पकड़े हैं तो वहीं 24 स्टम्पिंग करने में कामयाब हुए हैं।
6/6Image Source : Getty
रॉबिन उथप्पा का नाम भी आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार है। उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर के दौरान जहां कुल 205 मैच खेले हैं तो वहीं वह 90 डिसमिसल करने में कामयाब हुए हैं। उथप्पा ने कुल 58 कैच पकड़े हैं तो वहीं 32 स्टम्पिंग करने में कामयाब हुए हैं।