एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान, शुभमन गिल दूसरे नंबर पर
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान, शुभमन गिल दूसरे नंबर पर
भारतीय टीम एक बार फिर से टेस्ट के लिए मैदान में उतरने वाली है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया दो टेस्ट खेलेगी, इसका आगाज 15 अगस्त से होगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान कौन से हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज बल्लेबाज शुमार हैं और शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं।
Published : Jul 31, 2026 06:25 pm IST, Updated : Jul 31, 2026 06:32 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय टीम एक बार फिर से टेस्ट के लिए मैदान में उतरने वाली है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया दो टेस्ट खेलेगी, इसका आगाज 15 अगस्त से होगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान कौन से हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज बल्लेबाज शुमार हैं और शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं।
2/6Image Source : afp
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान डॉन ब्रेडमैन हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे ब्रेडमैन ने साल 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान पांच मैच खेलकर 810 रन बना दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और एक अर्धशतक आया था। इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी कप्तान तोड़ नहीं पाया है।
3/6Image Source : getty
शुभमन गिल का नाम दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन तेंदुलकर सीरीज के पांच मैचों में 754 रन बना दिए थे। गिल ने इस सीरीज में चार शतक लगाए थे। अधुनिक क्रिकेट में टॉप 5 में अकेले बल्लेबाज नजर आते हैं।
4/6Image Source : afp
इंग्लैंड के कप्तान रहे ग्राहम गूच ने कप्तानी करते हुए साल 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 752 रन बना दिए थे। उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। इसी सीरीज में गूच ने 333 रनों का एक तिहरा शतक भी ठोकने में कामयाबी हासिल की थी।
5/6Image Source : afp
इंग्लैंड के कप्तान रहे डेविड गावर ने साल 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में छह टेस्ट खेलकर 732 रन बनाए थे। गावर ने तीन शतक और एक अर्धशतक उस सीरीज के दौरान लगाए थे।
6/6Image Source : getty
भारत के कप्तान रहे सुनील गावस्कर ने साल 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई छह टेस्ट मैचों की सीरीज में 732 रन ठोक दिए थे। गावस्कर ने उस सीरीज के दौरान चार शतक और एक अर्धशतक लगाया था, जो काफी सालों तक एक रिकॉर्ड रहा।