वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी
अगर आप क्रिकेट के थोड़े बहुत भी शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम सचिन तेंदुलकर ने किया है। लेकिन आपको शायद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में पता नहीं होगा। तो चलिए देर किस बात की, आपको उनके बारे में जानकारी देते हैं।
Published : Jul 10, 2025 04:49 pm IST, Updated : Jul 10, 2025 04:49 pm IST
1/6Image Source : getty
अगर आप क्रिकेट के थोड़े बहुत भी शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का काम सचिन तेंदुलकर ने किया है। लेकिन आपको शायद टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में पता नहीं होगा। तो चलिए देर किस बात की, आपको उनके बारे में जानकारी देते हैं।
2/6Image Source : pti
सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में वनडे डेब्यू किया था। तब से लेकर साल 2012 तक वे खेलते रहे। इस दौरान सचिन ने 463 मैच खेलकर 18426 रन बनाने का काम किया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन का वनडे क्रिकेट में औसत 44.83 का रहा।
3/6Image Source : getty
श्रीलंका के कुमार संगकारा इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2000 से लेकर साल 2015 तक क्रिकेट खेला और इस दौरान 404 मैच खेलकर 14234 रन बनाने का काम किया। कुमार संगकारा ने अपने वनडे करियर के दौरान 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अब तक 302 मैच खेलकर 14181 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से तो रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वनडे अभी वे खेल रहे हैं। विराट कोहली अब तक 51 शतक और 74 अर्धशतक लगा चुके हैं।
5/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने साल 1995 से लेकर साल 2012 तक क्रिकेट खेला। पोंटिंग ने 375 वनडे मुकाबले खेलकर 13704 रन बनाए हैं। पोंटिंग के नाम वनडे क्रिकेट में 30 शतक और 82 अर्धशतक दर्ज हैं।
6/6Image Source : getty
सनथ जयसूर्या का नाम नंबर 5 पर है। जयसूर्या ने साल 1989 से लेकर साल 2011 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान 445 मैच खेलकर उन्होंने 13430 रन अपने नाम किए हैं। जयसूर्या ने 28 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं।