आईपीएल के पिछले सीजन किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप जीतने से चूक गए थे सूर्यकुमार यादव
आईपीएल के पिछले सीजन किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, ऑरेंज कैप जीतने से चूक गए थे सूर्यकुमार यादव
आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। आपको पता ही है कि इस साल का आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा। फिर से नए नए रिकॉर्ड बनेंगे। इस बीच एक साल पहले यानी पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए थे, ये आपको जानना चाहिए। सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप जीतने से बाल बाल चूक गए थे।
Published : Mar 18, 2026 01:05 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 01:05 pm IST
1/6Image Source : pti
आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। आपको पता ही है कि इस साल का आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा। फिर से नए नए रिकॉर्ड बनेंगे। इस बीच एक साल पहले यानी पिछले आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए थे, ये आपको जानना चाहिए। सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप जीतने से बाल बाल चूक गए थे। चलिए आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : pti
आईपीएल 2025 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे। गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करने वाले साई सुदर्शन ने पिछले साल आईपीएल के 15 मैच खेलकर 759 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सीजन समाप्त होने पर उन्हें ऑरेंज कैप भी मिला था। हालांकि उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
3/6Image Source : pti
सूर्यकुमार यादव ने भी आईपीएल 2025 में अच्छा खेल दिखाया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैच खेलकर 717 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। उस सीजन वे अच्छे रन रहे थे। हाल ही में सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि आईपीएल में वे हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।
4/6Image Source : pti
विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे थे। कोहली ने आईपीएल 2025 में 15 मुकाबले खेलकर 657 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। खास बात ये रही कि आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। जिसका टीम पिछले करीब 18 साल से इंतजार कर रही थी। इस बार भी टीम के प्रदर्शन पर भी की नजर होगी।
5/6Image Source : pti
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में नंबर 4 पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेलकर 650 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। हालांकि टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस बार भी सभी की नजर शुभमन गिल और गुजरात टाइटंस पर होगी, क्योंकि उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है।
6/6Image Source : pti
ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त बल्लेबाजों में से एक मिचेल मार्श ने इस लिस्ट में नंबर 5 पर फिनिश किया था। उन्होंने एलएसजी के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 627 रन बनाए थे। हालांकि टीम उनकी भी कुछ खास नहीं कर पाई। खासतौर पर कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला करीब करीब खामोश रहा। इस बार भी उन पर नजर रहेगी।