T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप 5 टीम इंडिया से बाहर
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, टॉप 5 टीम इंडिया से बाहर
नई दिल्ली
टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 सीरीज के लिए मैदान में उतरने जा रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि भारत के वो कौन से बल्लेबाज हैं, जो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं।
Published : Sep 02, 2026 06:29 pm IST, Updated : Sep 02, 2026 06:29 pm IST
1/6Image Source : pti
नई दिल्ली
टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 सीरीज के लिए मैदान में उतरने जा रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि भारत के वो कौन से बल्लेबाज हैं, जो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी तक रोहित शर्मा ही हैं। उन्होंने 159 मुकाबले खेलकर 4231 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली यहां दूसरे नंबर पर आते हैं। विराट ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाने का काम किया है। कोहली ने भी रोहित के ही साथ साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर इससे रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
4/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव यहां तीसरे नंबर पर आते हैं। सूर्या ने अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 3272 रन बनाए हैं। मजे की बात ये है कि साल 2026 का टी20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्या को ना केवल कप्तानी से हटा दिया गया, बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। अब तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है।
5/6Image Source : ap
हार्दिक पांड्या का नाम यहां चौथे नंबर पर आता है। उन्होंने 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 2288 रन बनाए हैं। इस वक्त हार्दिक भी टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वे चोट के कारण टीम से बाहर है, ठीक होते ही उनकी वापसी हो सकती है।
6/6Image Source : ap
केएल राहुल यहां नंबर 5 पर आते हैं। राहुल ने तो साल 2022 में ही अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, तब से उनकी वापसी नहीं हो पाई है। राहुल ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 2265 रन बनाए हैं।