1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप पर अंग्रेज बल्लेबाज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप पर अंग्रेज बल्लेबाज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ एक बल्लेबाज अब तक 6000 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है। आइए जानते हैं WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...

Written By: Vanson Soral
Published : May 24, 2026 02:41 pm IST,  Updated : May 24, 2026 02:41 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों में इन्हीं दोनों देशों के बल्लेबाजों की भरमार है।
1/5 Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ट्रैविस हेड ने WTC में 57 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 97 पारियों में 42.70 के औसत से 3929 रन जड़े हैं। इसमें 11 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल हैं।
2/5 Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लाबुशेन के नाम WTC के 58 टेस्ट मैचों की 106 पारियों में 4484 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 46.22 का रहा है। लाबुशेन 11 शतक और 24 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
3/5 Image Source : PTI

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दूसरे पायदान पर हैं। स्टीव स्मिथ ने WTC के 59 टेस्ट मैचों की 103 पारियों में 50.15 के औसत से 4564 रन जड़े हैं। इसमें 14 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
4/5 Image Source : PTI

दिग्गज बल्लेबाज जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने WTC के 74 मैचों की 136 पारियों में 6480 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 52.25 है। उन्होंने 23 शतक और 22 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।
5/5 Image Source : PTI

Advertisement