Published : Apr 15, 2024 01:39 pm IST, Updated : Apr 15, 2024 01:39 pm IST
1/7Image Source : pti
आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, मुंबई और चेन्नई का जलवा
2/7Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग में मैच के आखिरी यानी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। वे पहले ही नंबर एक पर थे, लेकिन अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 और छक्के लगाकर उन्होंने इसमें बढ़ोत्तरी कर ली है। वे अब तक 98 बार आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर चुके हैं, इसमें 64 सिक्स लगाने में कामयाब रहे हैं।
3/7Image Source : pti
इस वक्त मुंबई इंडियंस के कोच और पहले इसी टीम के लिए आईपीएल खेलने वाले कायरन पोलार्ड दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस लीग के आखिरी ओवर में अब तक 33 सिक्स लगाने का काम किया है। वे 62 बार आखिरी तक में बल्लेबाजी कर चुके हैं।
4/7Image Source : pti
सीएसके के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 74 बार आखिरी ओवर में बल्लेबाजी की है और इस दौरान 29 छक्के वे लगाने में सफल हुए हैं।
5/7Image Source : AP
हार्दिक पांड्या का भी नाम इस लिस्ट में आता है। वे अब तक 41 बार आईपीएल के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर चुके हैं और इस दौरान 28 सिक्स उन्होंने लगाए हैं।
6/7Image Source : pti
रोहित शर्मा अब तक आईपीएल में 28 बार आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 20वें ओवर में 23 सिक्स लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आईपीएल के 20वें ओवर में अब तक 20 चौके भी लगाए हैं।
7/7Image Source : pti
दिनेश कार्तिक भी इस लिस्ट में हैं। वे अब तक आईपीएल में 46 बार 20वें ओवर में बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 छक्के आए हैं।