Published : Sep 21, 2025 12:43 pm IST, Updated : Sep 21, 2025 12:43 pm IST
1/7Image Source : PTI
सूर्यकुमार यादव इस समय इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। अगर वह अगले मैच में 2 छक्के जड़ते हैं, तो T20I क्रिकेट में 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। आइए जानते हैं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट।
2/7Image Source : PTI
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने महज 86 मैचों में 148 छक्के लगाकर सबको चौंका दिया है। वह 150 सिक्स पूरे करने से बस 2 छक्के दूर हैं। उनका स्ट्राइक रेट और आक्रामक अंदाज उन्हें इस लिस्ट में सबसे खास खिलाड़ी बनाता है।
3/7Image Source : PTI
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम छक्के लगाने वाले धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार है। उन्होंने 106 मैचों में 149 छक्के जड़े हैं। पूरन की बल्लेबाजी का अंदाज बेहद आक्रामक है और वह अक्सर मैच का रूख अपनी पावर-हिटिंग से पलट देते हैं।
4/7Image Source : PTI
इंग्लैंड के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने अब तक 140 मैचों में 171 छक्के जड़े हैं। बटलर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और ताबड़तोड़ छक्कों के लिए मशहूर हैं। चाहे पावरप्ले हो या डेथ ओवर, बटलर किसी भी स्थिति में छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं।
5/7Image Source : PTI
न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर मार्टिन गुप्टिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 122 मैचों में 173 छक्के लगाए हैं। गुप्टिल अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और लंबे समय तक न्यूजीलैंड की T20 टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उनकी छक्कों की बरसात दर्शकों को रोमांचित करती रही है।
6/7Image Source : PTI
UAE के ओपनिंग बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने सिर्फ 85 मैचों में 183 छक्के जड़कर सभी को चौंका दिया है। वसीम का स्ट्राइक रेट और लगातार बड़े शॉट खेलने की आदत उन्हें खास बनाती है। उनकी बल्लेबाजी की आक्रामक शैली ने उन्हें तेजी से इस सूची में ऊपर पहुंचा दिया है।
7/7Image Source : PTI
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा T20I क्रिकेट के सबसे बड़े छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी और लंबी हिटिंग क्षमता के कारण वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं। हालांकि, रोहित का यह रिकॉर्ड अब खतरे में है।