एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का नाम कहां
एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का नाम कहां
टेस्ट क्रिकेट में जब भी मैच होता है तो नए नए कीर्तिमान बनते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो बरसों बरस ऐसे ही रहते हैं। ऐसा ही कुछ डॉन ब्रेडमैन ने भी किया था। हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।
Published : Aug 10, 2026 05:39 pm IST, Updated : Aug 10, 2026 05:39 pm IST
1/8Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में जब भी मैच होता है तो नए नए कीर्तिमान बनते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो बरसों बरस ऐसे ही रहते हैं। ऐसा ही कुछ डॉन ब्रेडमैन ने भी किया था। हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। ब्रेडमैन तो पहले नंबर पर हैं, चलिए देखते हैं कि सचिन तेंदुलकर कहां पर हैं।
2/8Image Source : afp
एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतक लगाने का काम किया है। इस दौरान ब्रेडमैन ने 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 1928 में किया था और वे 1948 तक खेलते रहे। ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।
3/8Image Source : getty
भारत के सुनील गावस्कर की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वे 7 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। गावस्कर ने साल 1971 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 1983 में अपना आखिरी टेस्ट खेला। भारतीय बल्लेबाज के तौर पर ये भी एक रिकॉर्ड है।
4/8Image Source : getty
जो रूट की बात की जाए तो उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 13 शतक लगाने का काम किया है। जो रूट ने साल 2012 में अपना पहला टेस्ट खेला था और अब तक खेल रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है।
5/8Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बात करें तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 13 शतक लगा दिए हैं। उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं। स्मिथ ने साल 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक खेल भी रहे हैं।
6/8Image Source : icc
इंग्लैंड के जैक हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 12 शतक लगाए हैं। साथ ही 15 अर्धशतक भी लगाने का काम किया है। जैक हॉब्स ने 1908 में अपना पहला टेस्ट खेला और 1930 तक खेलते रहे।
7/8Image Source : getty
स्टीव स्मिथ का नाम इस लिस्ट में फिर से आता है। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 11 शतक लगा दिए हैं। साथ ही पांच अर्धशतक भी जमाए हैं। वे अभी खेल रहे हैं।
8/8Image Source : getty
भारत के सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर में 11 शतक लगाए हैं। साल 1991 में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था और आखिरी मैच 2013 में खेला। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 अर्धशतक भी लगाए हैं।